Wednesday, February 27, 2013

शराब खोर करते है विश्राम गृह के बाहर स्वागत।



लवकुश नगर !लव्कुश्नगर में विश्राम ग्रह के मुख्य द्वार पे विशिस्थ अतिथियों का स्वागत करने के लिए पूरे नगर के अंडे वाली ठिलिया अजीबोगरीब तरीके से खडी हो जातीं हैं और रोज शाम से मदिरापान करने वाले जमघट लगा के प्रशासन के नाक के नीचे मौज-मस्ती करते हैं।अंडे वाले दुकानदार जहाँ इधर से उधर स्थाई अड्डे के लिये भटक रहे हैं वहीँ अवैध शराबखोरी की वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।चंदला-लव्कुश्नगर मुख्य मार्ग होने के कारण विश्राम ग्रह के सामने बालू से लदे ठेले भी लुत्फ़ उठाते देखे जा सकते हैं।वो दिन दूर नहीं कि शराब नोशीं की वजह से कोई बड़ा हादसा विश्राम गृह के सामने घटित हो सकता है।अभी कुछ माह पहले ही एक विदेशी जोड़े के विश्राम गृह के रात्रि विश्राम के समय उनका कीमती केमरा चोरी हो गया था।भाजपा के जिला उपाध्यछ राकेश रिछारिया इसके लिए नगर पंचायत को दोषी मानते हैं जिसने अंडे वालों को स्थाई स्थान अभी तक मुहैया नहीं कराया है।ध्यान देने योग्य बात ये है कि जिले के आला अधिकारी एवम नेता गण अनेक बार विश्राम गृह में आते-जाते हैं परन्तु इस समस्या की और कोई ध्यान नहीं देता है।