"दीपावली की सौगात मे दे रहे है-
वे भरी हुई नीवें-
जिनके ऊपर आपको भविष्य की ईमारत बुलंद करनी है!
जिम्मेदारी उन सपनो के हिफाज्ज़त की-
जो देखे हैं बसंत की आशा मे-
उन आँखों द्वारा-
जिनके भाग्य मे हमेशा आपके लिए.....
शुभ कामना रही है !
इस दीपावली -
आपके जीवन मे -
दीये -
अंधेरों से समझौता नहीं करेंगे !
सत्य झूठ के शिवर मे नहीं पलेगा !
रिश्ते स्वार्थ की बैसाखी पे नहीं चलेंगे!
हमारा- आपका
अमर, अमिट ,पावन , स्नेह का बंधन ;
रिश्तो की परिभाषा का
मोहताज़ नहीं रहेगा !"
"शुभ दीपावली "



