आदरणीय महानुभावों !
जय राम जी की !
(यह चन्देलवंशीय परंपरा है ;जिसमें हम अपने मेहमानों का स्वागत "जय राम जी से करते हैं !")
आप सभी स्वप्नदृष्टाओं का इस खजुराहो की पावन स्थली पर मैं ह्रदय से स्वागत करता हूँ !
- मैंने "डॉमेस्टिक टूर ओपेरटर या ट्रेवल एजेंट " को स्वप्नदृष्टा इस लिए कहा है क्यों की - हम उस विधा में कार्यरत हैं ;जहां किसी भी गंतव्य या कार्यक्रम का स्वप्न या ख्वाब हमारा सम्मानित अतिथि देखता है और उसे सजीव और साकार हम करवाते हैं।
- हमारा काम कम जोखिम भरा नहीं है। हमारा प्रयास और कर्तव्य होता है कि -जब पर्यटक अपने घर लौटे तो भारतीयता से ओतप्रोत संस्कारों ,मधुर स्मृतियों ,ज्ञानार्जन ,एवं मनोरंजन तथा पैसे के वास्तविक सदुपयोग की भावना के साथ लौटे। पग पग या डग डग पर हमें जिम्मेवारी से सम्मानित अतिथियों की ख़ुशी के लिए कार्य करना पड़ता है।
- आज आप सभी हमारे खजुराहो में पधारे तो ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे -खजुराहो एक "ग्लोबल विलेज" में तब्दील हो गया है और "वसुधैव कुटुंबकम" की परिभाषा को चरितार्थ करते हुए खजुराहो और समूचे मध्य प्रदेश को "पर्यटन से परिवर्तन" जैसी संकल्पित भावना से आप सभी अपना अनुभव एवं आशीर्वाद बांटने यहां पधारे हैं। हम आभारी हैं ;धन्य हैं और कृतार्थ हैं।
हमें अहसास है की आपको यहां तक आने में कठिनाई आई होगी ....
सफर थोड़ा थकान वाला रहा होगा ....
लेकिन जब भावना शुभ हो ;तो ईश्वर भी कुछ चुने हुए दुःसाहसी लोगों को ही जटिल कार्य के लिए चुनता है !
- भागीरथ मुनि का कार्य जटिल था लेकिन वे माँ गंगा को पृथ्वी पर लाये !
- राष्ट्रपिता बापू का कार्य भी ही जटिल था लेकिन वे भी लाठी लेकर निकल पड़े।
ऐसे ही -खजुराहो को पर्यटन के मंच पर उचित स्थान दिलवाने के लिए आज इस शुभ घडी में आप सभी का यहाँ इकट्ठा होना भी एक अविस्मरणीय पल है जिसे आने वाला समय साबित करेगा।
मित्रो !
कभी कभी सोचता हूँ कि - आप पूँछ सकते हैं कि -खजुराहो में ऐसा क्या है जो विलक्षण हो ?
मंदिर और उसकी कामुक मूर्तियां ;और क्या ?
हम कैसे अपने पर्यटक को प्रेरित करें -खजुराहो जाने के लिए ?
जहां एक रात तो टूरिस्ट मुश्किल से रुकता है ;आप कहते हो -खजुराहो -Is a 02 Nights Destination ? कैसे ?
आदरणीय अतिथियों !
खजुराहो असल में एक ज़िन्दगी है।
एक किताब है जो अन्य किताबों से जरा हट कर है।
जब आप खजुराहो की किताब को जानेंगे तभी वो अदृश्य आने वाला संभावित टूरिस्ट भी जान पाएगा की खजुराहो आना ज़िन्दगी में एक बार क्यों जरूरी है?
माना कि -मेरे खजुराहो में -
- हरी भरी वादियां नहीं हैं ....
- ऊँची ऊँची हिमाच्छादित चोटियां नहीं हैं ....
- कल कल करते झरने नहीं हैं ....
और
- अथाह समुन्दर का नीला पानी भी मेरे खजुराहो में नहीं है ...
इतनी सब कमियों के बावजूद भी
खजुराहो क्यों -Incredible या अतुलनीय है ?
मित्रो !
खजुराहो !
एक ऐसा destination जिसमें एक पूरी ज़िन्दगी का फलसफा समाया हुआ है !
Its not only an Honeymoon Destination but a Complete Experience of the Human Behaviours !
खजुराहो के प्रत्येक मंदिर एक चबूतरे पर या ऊंचाई पर स्थित हैं।
- ये ऊंचाई प्रदर्शित करती है -मिट्टी से उपजे मानुस की ऊंचाई पर पहुँचने की जिजीविषा की।
- ये ऊंचाई दिखाती है -मानव के जमीन से शुन्य में विलीन हो जाने के सत्य की।
- ये ऊंचाई प्रदर्शित करती है -किसी ऐसी शक्ति के अस्तित्व की जो किसी अज्ञात ऊंचाई पर विराजमान है और यह व्यथित मानव मन उस ऊंचाई के साक्षात्कार के लिए चढ़ता जाता है असंख्य सीढ़ियां।
- आपने यह भी देखा होगा कि -
हमें मंदिर में पहुँचने के लिए सीढ़ियों को पार करना पड़ता है -
असल में ये सीढ़ियां हमारी ही जीवन यात्रा की -Milestones हैं ;जो वर्णन करतीं हैं हमारी जन्म से लेकर शुन्य में विलीन हो जाने वाली यात्रा वृत्तांत की कहानी का।
- पहली सीढ़ी में -जन्म है तो दूसरी में बालपन .....
- तीसरी और चौथी सीढ़ी में किशोरावस्था के पल हैं तो पांचवी छठवीं में सीढ़ी में युवावस्था के क्षण।युवावस्था कुछ संघर्षमय हो सकती है तो कुछ लम्बी यात्रा है ....
- फिर हम सातवीं आठवीं सीढ़ी में हम मानव जन्म के सबसे कठिनतम पड़ाव पर प्रवेश करते हैं जहाँ ग्रहस्थ आश्रम का पड़ाव हमारा इंतज़ार कर रहा होता है।इसी सातवीं और आठवीं सीढ़ी से हम ईश्वर और उसके अस्तित्व तथा आध्यात्म जैसे विषयों से परिचित होते हैं।
गृहस्थी ...
गर्भवती स्त्री ...
गर्भस्थ शिशु ....
जैसे कठिन शब्दों से हम इन्हीं सीढ़ियों पर परिचित होते हैं।
दरअसल में हमारी इस जीवन यात्रा और सीढ़ियों पर चढ़ने का उद्देश्य और कुछ नहीं ..... ऊपर मंदिर में..... प्रदीक्षणापथ उपरांत -गर्भ गृह में विराजे साक्षात ईश्वर से दर्शन करना ही तो होता है।
तो हम कह सकते हैं कि -गृहस्थ आश्रम -गर्भवती स्त्री -गर्भस्थ शिशु से शुरू हुई यह यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर वानप्रस्थ और संन्यास की सीढ़ियों को पार करते हुए मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान ईश्वर के दर्शन उपरांत सम्पन्न होती है।
माँ के गर्भगृह से जीवन की उत्त्पत्ति होती है तो उसी जीवन से "माँ-पिता" शब्दों की भी उत्पत्ति होती है।
तो हमने माँ के गर्भगृह से जीवन को उत्पन्न किया और मंदिर के गर्भ गृह में ईश्वर को स्थापित।
कहीं न कहीं गर्भगृह से ईश्वर और जीवन के चिंन्ह आपस में उलझे हुए हैं ;जिन्हें इस धरती पर सैकड़ों ऋषि मुनियों ने या वैज्ञानिकों ने खोजने का प्रयास किया और आज भी खोज जारी है।
परम आदरणीय अतिथियों !
- यह है खजुराहो के मंदिरों का यात्रा वृत्तांत।
- खजुराहो के शिल्पी के हथोड़े और छैनी का मौन सन्देश !
- कामुक पचीगिरी और प्रेमालाप रत मूर्तियों के पीछे छुपे भाव और रहस्य का ज्ञान !
सिर्फ मैथुनरत मूर्तियों में न तलाशो खजुराहो को
सिर्फ कामुकता की नज़र से न देखो खजुराहो को ...
और बहुत कुछ है खजुराहो में ....
कामुकता सिर्फ जीवन का एक अध्याय है जो हर किसी के जीवन में आता है और धीरे से चला जाता है। इस अध्याय के पीछे छुपा सन्देश समझना होगा कि -"जीवन की आपाधापी में हम इस अध्याय से भी गुजरते हैं जो हमारी यात्रा का यह महज एक पड़ाव है और लक्ष्य तो गर्भ गृह में बैठे साक्षात ईश्वर से मिलना है। "
खजुराहो का सिर्फ यह सन्देश है कि -
आओ ग्रहस्थ जीवन में प्रवेश करते हुए खजुराहो के मंदिरों में उकेरी गई प्रणयरत मूर्तियों के सन्देश को एकाकार करते हुए जीवन में प्रेम घोलें और उसे लेकर वानप्रस्थ से संन्यास की और प्रस्थान करें।
"खजुराहो कहता है कि -प्रणय तो सभी जीव करते हैं परन्तु उनके और मनुष्य के प्रणय में भाव की प्रासंगिकता महत्वपूर्ण है। वे सिर्फ प्रणय करते हैं और वहीँ हम प्रणय से ईश्वर को तलाशते हैं।
तो मित्रो यह है -"खजुराहो " का प्रणयरत भाव !"
खजुराहो अपनी विविधता एवं सौंदर्यता के लिए विश्व विख्यात है।मैं प्रकाश डालना चाहूंगा उन विषयों पर जो खजुराहो को Domestic Tour Operators के Business हेतु पसंदीदा Destination बनाते हैं :
- जहां एक और खजुराहो अपने गर्भ में भरतेीयता की सांस्कृतिक धरोहर ,मध्यकालीन इतिहास और चन्देलों की वीरता को समेटे हुए है वहीँ प्राकृतिक सम्पदाओं एवं सौंदर्य भी अछूता नहीं है।
- भारत की एकमात्र हीरे की खदान -पन्ना हमसे मात्र 45 kms दूर है।
- मैहर की माँ शारदा ,श्री राम मय -चित्रकूट , कालिंजर ,धुबेला जटाशंकर-भीमकुण्ड और ओरछा Destination Khajuraho की Itinerary में Main Attractions हैं।
- Eco Tourism और Tiger Safari के लिए भी Panna National Park के हम Arrival Point हैं।
- Its also -One of the best Lonely Tourism Destination in India . Lonely Destination अर्थात एकांकी पर्यटन !
इस भागम भाग ज़िन्दगी में कभी कभी मनुष्य थक कर बिलकुल अकेला रहना चाहता है जहां कोई उसे बाधित या disturb न करे। रिटायरमेंट के करीब या सेवा से रिटायर्ड अधिकारी कभी कभी थक जाते हैं -अपने चिरपरिचित -"साहिब सलाम या नमस्ते सर से !" उन्हें लगता है कि उतार कर यह अफसरी का लबादा फैंक दें और लुंगी या कुरता पाजामा में दुबारा आ जाएँ उसी पड़ाव पर जहां से शुरू किया था ये सफर। मैं अनेकों ऐसे "Corporate Clienta " या Government Officers से मिला हूँ जिन्हें खजुराहो आकर बिंदास सुकून का अहसास होता है। कुछ तो ऐसे भी लोग यहां आने लगे हैं जो रनेह फाल्स के पास बैठ कर अपनी स्वयं की जीवनी भी यहां लिखते हैं। इस प्रकार हम यह कह सकते हैं कि -खजुराहो वर्तमान में बेहतरीन सुरक्षित एकांकी पर्यटन का Destination Develop हो रहा है।
- उसी प्रकार MICE या Meetings -Incentives-Conferences और Exhibitions के लिए भी खजुराहो भारत का सर्वाधिक पसंद किये जाने वाल Destination बन कर उभर रहा है। कल्पना कीजिये या कहिये कि यह असम्भव है कि -ललित -ताज -रेडीसन -रमाडा -क्लार्क्स जैसी विश्व ब्रांडों एवं MP Tourism के बेहतरीन होटल आपको विश्व में कहीं भी तीन स्क्वायर किलोमीटर के रेडियस में किसी destination में मिल जाएँ ? लेकिन खजुराहो में यह संभव है। साथ ही साथ इसी तीन किलोमीटर के रेडियस में अन्य Budgeted Hotels भी आपको मिल रहे हैं। अतः मैं आह्वान करता हूँ कि -खजुराहो को आप सभी ट्रेवल एवं टूरिज्म ट्रेड के पारखी लोग उस नज़र से भी देखें जहां सारा आकाश अपने चाँद और तारों जैसे सर्वसुविधायुक्त होटलों को अपने आँचल में टाँके हुए मात्र तीन किलोमीटर में उप्पलब्ध है।
- शादियों के लिए भी खजुराहो एक उभरता हुआ Wedding Destination बन कर उभर रहा है। क्यों न अपने वैवाहिक जीवन के शास्वत बंधन -"खजुराहो से शुरू किये जाएँ -जहां प्रेम और मानव मन की असंख्य गुत्थियां अपनी लाज ,लज्जा,शर्म ओ हया के साथ मंदिरों के पत्थरों पर चस्पा हैं ;अपने निर्मल निष्छल रूप में।
इन सभी कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए आपको पूर्णतः Professional & Competent Transport Handling की भी जरूरत होगी और मैं विश्वास के साथ दावा करता हूँ कि -खजुराहो में हमारे Travel Agents अपनी Luxury Fleet के साथ आपके लिए हर पल तैयार हैं। फिर चाहे -Volvo Buses हों या Tempo Traveller की जरूरत हो या Luxury Sedans की .... खजुराहो आपको निराश नहीं करेगा !इस बात का भी समर्थन करना चाहूंगा कि -मेरे खजुराहो के Drivers भी पूर्णतः सेवाभाव से संकल्पित हो कर अपनी duty करते हैं एवं Complaint की गुंजायश नहीं रहती है।
- हम जानते हैं कि -एक विदेशी के मन में क्या चल रहा है .... वो क्या चाहता है और हमें क्या करना चाहिए ; क्यों कि -Yes !We have an Experience to handle the Inbound Traffic since last 05 Decades !
We fully understand the Depthness and the meaning of the words -Commitment ,Trust & Honesty !
कुछ नए क्षेत्र के अतिथि भी आज कल खजुराहो आना पसंद कर रहे हैं।
- Architectural Field के Engineering Students ,
- BEd ,DEd एवं MBA कर रहे छात्र अपने Educational Tour पर।
- देश की सेवा कर रहे फौजी भाइयों को या अफसरों को भी खजुराहो बहुत भा रहा है या रूटीन लाइफ से हट कर कुछ पल सुकून के दे रहा है।
हम इन sectors पर भी ध्यान दे सकते हैं।
शताब्दी एक्सप्रेस जैसी fast Trains ,Bhopal से connectivity , Domestic Flights में इजाफा और connectivity में सुधार के लिए खजुराहो हाथ जोड़े खड़ा है। हमें पूर्णतः विश्वास है कि -मेरे खजुराहो को न्याय मिलेगा।
अंत में मैं निवेदन करता हूँ कि -
आइए हम संकल्प लें कि हम -Destination Khajuraho को सुरक्षित रूप से आगे आने वालीं भावी पीढ़ियों को उस रूप में सौपेंगे कि वे भी भविष्य में कभी कहेंगे की -"हमारे बुजुर्ग वाकई -स्वप्नदृष्ठा थे।उन्होंने हमें एक सुरक्षित और संरक्षित खजुराहो सौंपा !
मेरे को सुनने के लिए ...
आभार ... दिल से।
जय हिन्द !
जय भारत !
भारत माता की जय !