आदरणीय प्रधानमंत्री जी !सादर चरण स्पर्श !!
स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं !!
हे मेरे राष्ट्र पालक !
मन बेहद बोझिल है ! मेरे कस्बे लवकुशनगर जिला छतरपुर ( मध्य प्रदेश ) की २५००० की आबादी के मध्य बसी हुई धार्मिक तीर्थ माता बम्बरबैनी की पहाड़ी के पीछे का हिस्सा ग्रेनाइट उत्खनन के लिए राज्य शासन ने लीज पर दे दिया है !
'इस पहाड़ी पर माता सीता ने रामायण काल में लव और कुश को पाला था जिसके फलस्वरूप इस नगर का नाम -लवकुशनगर पड़ा है ! पूरी पहाड़ी माता सीता एवं हनुमान जी के मंदिरों से अटी पड़ी है !'
इस हरी भरी पहाड़ी पर हज़ारों प्रजातियों के जीव जंतु निवासरत हैं जिनका कोई खेवनहार नहीं है जो उनकी करुण पुकार शासन तक पहुंचाए !
मैं भी सांसारिक दबावों में एवं पारिवारिक जिम्मेवारियों से इस मुहीम में अब हताश सा होने लगा हूँ ! हम प्रयासरत हैं कि -'भगवान राम एवं माता सीता से जुड़े हुए स्मृति अवशेष धरोहरों के रूप में जीवंत रहें ! बस इतना सा प्रयास है !'
आखिरी 'आस' आप से ही है कि शायद मेरी विनती पर आपकी नज़र पड़ जाए और आप इस अदभुत पहाड़ी को बचाने के आदेश दे दें !
माननीय !!
लीज की हुई भूमि का खसरा नं .५९३ है एवं वह माता बम्बरबैनी एवं आबादी से सटी हुई है ! पूरा गांव दुखी है मगर सक्षम दबंगों ने हमें मुँह बंद करने की धमकी दी है ! आप राष्ट्र के पिता है ! मैं व्यक्तिगत तौर पर रात दिन दुनियां से आपकी नेकियत पर बहस करता रहता हूँ ! आपके लिए मैंने अपने व्यक्तिगत ब्लॉग -[www .bundelidhamaka .blogspot .in ] पर सैकड़ों लेख और कविताएं लिखी हैं !
बहुत आशा से पत्र सम्प्रेषित कर रहा हूँ कि - 'शायद आपकी नज़र पड़ जाए और आप जांच का आदेश दे दें !'
स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाओं सहित -
आपका -
गौरव खरे
संवाददाता -दैनिक भास्कर
लवकुशनगर जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश )
मोबाइल -९८९३८६८७१०
[indiawithgaurav@gmail .com]

No comments:
Post a Comment