Friday, February 21, 2014

Rest in Peace!

तुम बात करते हो
राजीव गांधी के हत्यारों की फांसी की सजा माफ़ी पे ?

क्यों?
कौन थे राजीव गांधी जी ?
क्या बहुत बड़े नेता थे?
यदि थे !तो होंगे !
चलो भगवान् उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे !


तुम बात करते हो
महात्मा गांधी के हत्यारों की ?

क्यों ?
कौन थे महात्मा गांधी ?
अच्छा हमारे बापू !
हमारे राष्ट्र पिता !
यदि थे !तो होंगे!
चलो भगवान् उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे !

अरे ये भारत देश है !
लोग आते है जाते हैं
ज़िन्दगी कि ट्रेन है -दौड़ रही है
कौन किसको याद रखता है ?
किसके पास टाइम है ?
क्यों ख्वा म ख्वा 'टाइम' खोटी करें ?

जानते नहीं हो ?
ये भारत है मेरे भाई........
बदलता हुआ भारत  ……
Wi Fi भारत  ……
मेट्रो भारत  ……
या कह लो -
बोन्साई भारत -या कह लो ग्लोबल भारत !
या कह लो -Wow भारत !

यहाँ सात फेरों के बंधन -सात सालों में बदल जाते हैं
और बन्दे 31st दिसंबर कि रात को 'सरप्राइज आइटम ' मांगते है

यहाँ बन्दे सात सालों के बाद अपने स्वर्गीय माता-पिता के चित्रों पे
अगरबत्ती लगाना और दीपक जलाना भूल जाते हैं फिर-

यह तो राजनेता हैं या थे !
कौन किसको याद रखता है ?
कौन किसको साथ रखता है ?
Lets Move !Its Life !

Rest in Peace !

No comments:

Post a Comment