राम मिलाई जोड़ी पंडित जी राम मिलाई जोड़ी!
लवकुश नगर के सिजई ग्राम पंचायत से लगे हुए ग्राम बेहटा निवासी रजुआ पुत्र स्व.मैकू अहिरवार जन्म से नेत्रहीन है।गरीबी और जीवन यापन की मजबूरियों के चलते इस 25 वर्षीय युवा ने कुछ वर्ष पहले पलायन कर दिल्ली में रोजगार पाया और मोमबत्ती बनाने लगा।इसे किस्मत का लिखा कहेंगे की इलाहाबाद निवासी जन्म से नेत्रहीन शिवानी रजुआ को मिली और "तेरे सुख अब मेरे -मेरे दुःख अब तेरे "की तर्ज पे दोनों ने सात जन्मों का रिश्ता सात फेरों को अपना कर स्वीकार कर लिया।आज जब पहली बार वह अपनी धर्म पत्नी को गाँव-ससुराल की सरजमीं पे लाया तो गाँव वालों ने आत्मीय स्वागत किया व सिजई सरपंच संजय सिंह एवम सचिव सुरेश बिदुआ ने बताया कि रजुआ को अति गरीबी की सहायता प्रति माह मिलती है जो उसके खाते में जमा है व प्रयास किया जायगा की धर्म पत्नी शिवानी को भी सहायता मिल सके।दोनों पति पत्नी उत्साहित है कि मुख्यमंत्री जी चंदला आ रहे है और उनसे बताएँगे कि 150/-रूपए प्रति माह की सहायता बहुत कम है और नेत्रहीनों के लिए कुछ ऐसी घोषणा करें कि ये सहायता दया बन कर न रह जाये।

No comments:
Post a Comment