बुजुर्ग कहत है कि "हमार बिटवा आवत रहो पर नेतन ने बरगला दवो !"
शिवराज काश आप आते तो हम कुछ बताते ?
लवकुश नगर !मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लवकुश नगर नहीं आने की खबर से न सिर्फ भाजपाई नेताओं के चेहरे मायूस हो गए है बल्कि आम जन मानस भी दुखी है की शायद वो आते तो कुछ दे कर जाते वरना क्या है ज़िन्दगी तो कट ही रही है ?वहीँ कांग्रेसी नेताओं के चेहरे खिल गए है की चलो भाजपा ने सोचा की यह विधान सभा सीट तो पहले से ही विरोधियों के पास है और बेकार की मगजमारी से क्या फ़ायदा जब राजनगर सीट से नातीराजा का जीतना संभावित है। यदि रोड सही होती तो शायद शिवराज यहाँ आ ही जाते परन्तु उड़नखटोले से इस ग्रेनाइट कसबे में शायद ही वह उतरें। पेशों में बल तो उनके भी पड़ गए है जो इस सीट से भाजपा से प्रबल दावेदार है। वो क्या जवाब देंगे जनता को कि शिवराज क्यों नहीं आये ?बुजुर्ग कहते है कि "हमार बिटवा आवत रहो पर नेतन ने बरगला दवो !"
.jpg)
No comments:
Post a Comment