Thursday, January 12, 2012

Effort!

' समूचे बुंदेलखंड को एक मुखर मंच प्रदान करने का अभिनव  प्रयास है 'बुन्देली धमाका' !हर चीज जिसका सम्बन्ध सुख-दुःख से हो अथवा भ्रष्टाचार-शिष्टाचार से हो या  विकास-पतन से हो- यह ब्लॉग- महाराजा छत्रसाल की तलवार की भांति अपने उद्देश्य को पूरा करेगा!बुन्देली रिश्तों और उसकी सोच को नई परिभाषाओं मे बदलने का प्रयास करेगा यह मंच!पर्यटन और उसका आर्थिक प्रगति में योगदान सहित राजनीति तथा कूट नीति के असर पे भी हम बात करेंगे!!वो दिन या पल दूर नहीं जब महारानी लक्ष्मी बाई ,वीर छत्रसाल की जन्म भूमि अपना विगत इतिहास पुनः प्राप्त करेगी और विकास की हवाएँ अपनी दिशाएँ बदल कर इस तरफ का रुख करेंगी और "जैजाक्भुक्ती"  का यह प्रदेश अपने स्वर्ण युग को फिर प्राप्त करेगा!
आइए अपने विचारों को साहस और निर्भीकता का बल देकर इस मंच की आवाज को बुलंद करें!
जिस तरीके से समूचे बुंदेलखंड को इक प्रयोगशाला बना दिया गया है और विकास का दीया दिखा के इसे कई हिस्सों में बाँटने की बात चल रही है हम उस पे भी चर्चा करेंगे!आईए हम इस पिछड़े अविकसित कुछ राज्यों के गढ़ को इक अनूठा प्रखर संवाद पृष्ठ प्रदान करें

No comments:

Post a Comment