इस सर्द नई साल कि,
ठिठुरती सुबह मे,
जब मेरे बच्चे मुझसे-
'हैप्पी न्यू इयर' कर रहे थे;
मैंने भी-
दीवाल पे टंगी अपने स्वर्गीय माँ/पापा की तस्वीर को निहारा और
मन ही मन ऑंखें मूंद कर,
अपने उन बिछड़े हुए माँ/पापा को
नमन किया!
अपना स्वेटर तलाशते हुए बड़े बक्से मे-
हाथ लग गई वो पुरानी पापा की शाल,
जो मेरे प्यारे पापा अक्सर मुझे उढा देते थे!
उसी बक्से मे मेरा वो क्रोशिए से बुना हुआ स्वेटर भी मिला जो-
माँ ने कभी किसी जमाने मे....
अपने शानू के लिए बुना होगा!
मैने उन पेड़ो को भी निहारा....
जो पूज्य पापा ने बड़े जतन से सहेज कर बड़े किये थे कि,
जब बच्चों पर माँ/पापा की छाया नहीं होगी,
तब ये पेड़ बच्चों को-
छाया देंगे!
सच मे उस दिन नए साल मे,
जब मे पेड़ो के नीचे आया-
ऐसा लगा कि ....
जैसे माँ/पापा के आगोश मे
पहुँच गया हूँ!
दोस्तों! मेरे प्यारे दोस्तों !
आओ; इस नव वर्ष की हाड कंपाती सर्द रातों मे,
अपने माँ-पापा को सोते मे,उधड़ी रजाई फिर से उड़ाएं!
अपनी माँ को नया कार्डिगन लाकर दें,
पापा को एक प्यारा सा 'शाव्ल' लाकर दें,
और अपने हाथ से अदरक डाल के चाय बना के पिलाएं
बस.........
आओ समझे उस जीवन सत्य को-
कि माँ/पापा की छाया क्या होती है?
माँ/पापा का आशीर्वाद क्या होता है?

No comments:
Post a Comment