लवकुशनगर !३७ वर्षों के अथक प्रयास से लवकुशनगर बार संघ का पंजीयन मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता संघ के अधीन हो गया है। वर्ष १९८० से लवकुशनगर में बार गतिविधियां एवं सेवायें चालू रहीं हैं उसके बावजूद मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित प्रदेश स्तरीय अधिवक्ता संघ में लवकुशनगर बार संघ पंजीकृत नहीं था। इतिहास में प्रथम बार लवकुशनगर बार से पंजीकृत अधिवक्ताओं को वे सभी सुविधाएं एवं संरक्षण प्राप्त होगा जो प्रदेश के सभी बार संघों के वकीलों को मिलता है। मृत्यु बीमा लाभ ,दुर्घटना बीमा लाभ ,लोन सुवधाएं एवं अनेक अधिवक्ता कल्याण से जुडी योजनाओं का लाभ अब यहाँ के अधिवक्ताओं को भी मिलेगा। वर्तमान लवकुशनगर बार संघ अध्यक्ष पं.राजकिशोर तिवारी ने एक जानकारी में बताया कि -" हम गौरान्वित हैं कि लवकुशनगरा बार संघ का पंजीयन क्रमांक २४९/१७ है। सभी अधिवक्ताओं ने उक्त पंजीयन का स्वागत किया है एवं राहत की सांस ली है कि वे भी मुख्य धारा के बार संघ के सदस्य हैं।
No comments:
Post a Comment