Thursday, June 12, 2014

Time & Tide! Waits for none!

"समय किसी पे मोहब्बत नहीं करता,
समय किसी की सोहबत नहीं करता.
समय -न किसी से वफ़ा और
न किसी से खफा!

बस चलते जाना,
बिना रुके बिना थके,
शाश्वत शशक्त सरल!

न पंडित नेहरू बचे न महात्मा गांधी,
न कौटिल्य न चन्द्रगुप्त,
न राजेश खन्ना न देवानंद और न
धीरूभाई न जमशेद जी टाटा!

जाना सब को है,
किसी को थोड़ा पहले और
किसी को थोड़ा बाद!

राम भी गए तो श्याम भी!
कौरव भी गए तो पांडव भी!
ईशा भी गए तो मुहम्मद भी!
गुरुनानक भी गए तो महावीर को भी जाना पड़ा!

समझ नहीं आता?
जब जाना सत्य है तो वापस आना क्यों नहीं?
प्यार करना सत्य है तो पाना क्यों नहीं?
खोना सत्य है तो रोना क्यों?
और यदि -
कर्म सत्य है तो फिर भाग्य क्यों?

जन्मजन्मांतर क्या है?
पुनर्जन्म क्या है?
स्वर्ग-नरक, पाप-पुण्य,समय और नछत्र क्या हैं?
कब तक चलेगी ये मगज़मारी?
Limited Period on Earth=Enjoyment?
or
Limited Period on Earth =Hardwork?

Who will reply?
Who will Answer?

चलो मेरे भाई चलो कुछ करें?
इस ग्रह पे अपना आना इक सार्थक अवतरण सिद्धि करें! "

No comments:

Post a Comment