चाहे तुम 'हिन्दू 'एयरलाइन्स से जाओ....
या 'मुस्लिम' वायुसेवा से....
मरने के बाद ऊपर पहुंचना प्लेटफार्म नंबर -एक पर ही है...
कृपया ध्यान दे की -ऊपर मर कर पहुँचने वाले आगंतुकों के लिए अलग अलग स्टाल /काउंटर की सुविधा नहीं है.....
हाँ! जन्म -मरण के चक्र से मुक्ति हेतु एवं पुनर्जन्म के आवेदनों के लिए अलग अलग काउंटर लगे हुए हैं......
पुनर्जन्म के लिए पूर्वजन्म के क्रियाकलापों का कच्चा -चिठा अवश्य सत्यता से बयान करें....
पुनर्जन्म के लिए सभी योनियों के लिए एक ही लाइन है....
विवाद न करें: गाय, भैंस, बन्दर, गिलहरी, चींटी, खरगोश और कुत्ते को पुनर्जन्म की पंक्ति में आगे लगने दें एवं इंसान पीछे आये...
चाहे कोई लिबास पहन ले....
चाहे कोई खिजाब लगा ले....
चाहे जितनी ऊँची मूंछे कर ले या
चाहे जितनी लम्बी दाढ़ी कर ले....
वहां बेलिबास इंसान बन कर एक तराजू में तौला जायेगा तुझे....
घमंड किस बात का?
गुरूर किस चीज का?
प्यार कर..... थोड़ा सा प्यार कर..
और आगे बढ़!
ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा!
(उड़ते पंछी!)
No comments:
Post a Comment