छोटे मूह. बड़ी बात!
इक पाती छोटे से कांग्रेसी कार्यकर्ता की :
"राहुल को शादी कर लेनी चाहिए... ४० + की उम्र बहुत होती है....
कब शादी करेंगे ..
कब ज़िन्दगी की किताब पढ़ेंगे
और
कब गांधी परिवार को वारिस देंगे?
अगर आज राहुल शादी करते हैं - तो २०४५ में -
"जूनियर राहुल " या "जूनियर प्रिंसेस" ३० साल की युवा उम्र में फिर देश को और जनता को फिर 'वोट ' के संकोच में डालेंगे?
फिर एक कम अनुभवी नेतृत्व देश को २०४५ में 'दिया' जा सकता है!
आज ज़िन्दगी और राजनीति की दौड़ में
राहुल के पीछे होने के कारणों में -
एक कारण -
राहुल की कम उम्र और अनुभव की अपरिपक्वता भी है!
आप ही बताएं -
क्या आज राहुल + जी =राहुल जी 'नमो ' को
किस लिहाज से व्यक्तिगत टक्कर दे सकते हैं?
शिक्षा?
अनुभव?
हिन्दुस्तानियत?
ईमानदारी?
भारतीयता?
मैं यह नहीं कहता की वो कहीं कम हैं बल्कि
यह जानना चाहता हूँ की -
वो कहाँ पर अकल्पनीय असंभव महा मानवीय व्यक्तितव हैं? जिनपर मैं विश्वास कर सकूँ?
क्या सुन्दर भोला मासूम निश्छल सा दिखने वाला नवयुवक....
दबंग तेज़ हिम्मती नेतृत्व दे सकता है? मुझे शक है?
मेरी वफादारी भारत से है...
न भाजपा से...
और न कांग्रेस से! "
हिन्दोस्तान ज़िंदाबाद....
No comments:
Post a Comment