Wednesday, August 26, 2015

ख्वाब ख्वाइश और आशा!

ख्वाब ख्वाईश और आशा!
उम्र के साथ बदलते रहते हैं -ख्वाब ख्वाईश और आशाएं....

युवावस्था! 
ख्वाब ! ख्वाब -सपनों के 'पर' लग जाने के...
ख्वाब -आसमा से तारे तोड़ लाने के...
ख्वाब -चाँद से चांदनी चुरा लाने के...

ख्वाईश!
माँ पापा बहिन और दोस्तों की ख्वाइशें सच करने की...
ख्वाईश- मन चाहे जीवन साथी के कंधे पे सिर टिका कर डूबता सूरज निहारने की ...
ख्वाईश- अपने कॅरियर को चुनने की...
और
ख्वाईश- दुनिया देखने की..

आशा!
आशा सफलता को चूमने की...
आशा -विफलता भूलने की...
आशा -ईमानदारी से किये गए प्रयास की...
आशा -पवित्रता से की गयी मोहब्बत की...
आशा -ईश्वर पर किये गए विश्वास की...
आशा -आशा की!

अधेड़ावस्था!
ख्वाब!
बड़े होते बच्चों के सफल  कैरियर का ..
ख्वाब-अपने जिगर के टुकड़ों के-स्थायित्व का...
ख्वाब -इक घर के निर्माण का...
ख्वाब -कुछ खेती की ज़मीन खरीदने का...
ख्वाब -"रिटायरमेंट प्लानिंग" का...

ख्वाईश !
अब कंपनी में -प्रमोशन की...
बिना विवाद के -गाँव की-
जमीन के- भाइयों के बीच बंटवारे की....
ख्वाईश! बच्चों के 'आई.आई.टी'. या 'एम बी बी एस' की... प्रवेश की..
ख्वाईश! -खुद ड्राइव कर अपनी कार में जीवन साथी के साथ घूमने जाने
की!

आशा!
आशा! शुगर और ब्लड प्रेशर 'मॉर्निंग वाक' से 'नार्मल' करने की...
आशा! -एक बार विदेश जाने की..
और -आशा! और विश्वास! देखे गए - 'ख्वाब और ख्वाईशें ' सच होने की...

वृद्धावस्था!
ख्वाब!
ख्वाब !बेटे को सुन्दर सी बहु और बेटी को सुशील  से दामाद का ...
ख्वाब!-एक बार तीरथ यात्रा पे -'गुरुद्वारा बांग्ला साहिब' जाने का...
ख्वाब! -गाँव की खेती की  ज़मीन बेच कर.. बेटे को
कुछ कर देने का...
ख्वाब! बचपन के दोस्तों से फिर गले मिलने का...
ख्वाब! ज़िन्दगी की खरॉंचों को मिटा कर... सारी दुश्मनियाँ ख़त्म कर देने के जूनून का...
ख्वाब! फिर नदी में नहाने का..
ख्वाब! फिर पहाड़ों पर चढ़ने का..
ख्वाब! जीवन साथी के साथ... अपना संघर्ष का उपन्यास लिखने का..
और -
ज़िन्दगी के शब्द कोष से 'ख्वाब' शब्द को मिटा कर 'हकीकत' शब्द से दोस्ती करने का...

ख्वाईशें !
नाती नातियों को गोद  में खिलाने की ...
ख्वाईशें! लंगर खिलाने की..
ख्वाईशें! भगवन से मांगने की... माफ़ी-अपनी सारी गलतियों के लिए... और
ख्वाईशें! आखिर बार पंजाब में अपने गाँव के टूटे हुए गुरुद्वारा में... अपनी बचत के पैसे से -दीवाल ठीक करवाने का... अधूरे वचन को पूरा करने का।
और ख्वाइश! अकेले के सन्नाटे में.. भगवान के सामने रोने की!

आशा!
अपनी परछाईं अपनी जीवन संगिनी के पहले... भगवान के पास रवानगी की...
आशा! बच्चों की सलामती की...
आशा! शांत चित्त से.. उस उप्पर वाली गाड़ी में...
रवानगी की!
(गर्वित गौरव!)

No comments:

Post a Comment