नगर उदय तो हो गया परंतु लवकुशनगर उदय कब होगा ??????
आज लवकुशनगर में आदरणीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नगर उदय अभियान का समापन कार्यक्रम समारोह पूर्वक हो गया।
जिनका उदय होना था ....
जो नारी शक्ति थी ....
जिनके नाम से सम्पूर्ण प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किये गए ;
वे स्वर्गीय कवयित्री महादेवी वर्मा की अमर पंक्तियों को उदधृत्त करती हुई -:"अबला जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी आँचल में है दूध और आँखों में पानी " की तर्ज पर ...
जमीन पर बैठ कर अपनी बारी का इन्तिज़ार करती रहीं और हम सभी ....
लाटसाहब बन कुर्सियों की शोभा बढ़ाते रहे !
बड़ी बड़ी बातें ....बड़े बड़े ख्वाब ...
देश और दुनियाँ को बदलने की कवायदों के बीच लवकुशनगर का आम नागरिक बरसों से अपने उदय का इन्तिज़ार कर रहा है।
हक़ीक़त में अपना लवकुशनगर क़स्बा पहाड़ों के चारों तरफ बसा हुआ है। जो सक्षम थे जो बड़े आदमीं थे या जो ताक़तवर थे वे सड़कों पर पहाड़ों के किनारे बस गए और जो बिचारे ज़िन्दगी की दौड़ में थोड़ी पीछे रह गए वे आज भी इन पहाड़ों के पीछे -कंठीमोहल्ला में या चौरसिया मोहल्ले में या जटुआ मोहल्ले में अपनी बची खुची ज़िन्दगी गुज़ार रहे हैं।
अब उनके उदय की बात कौन करे ?

- क्यों नहीं कोई सोचता लवकुशनगर की सब्ज़ी मंडी के बारे में ?
- लवकुशनगर के मध्य में बसे चीड़घर के विषय में ?
- सर्राफ सागर के सौन्दर्यकरण के विषय में ?
- अथवा लवकुशनगर में रोज़ लग रहे ट्रैफिक जाम के विषय में ?
- अरे कभी तो वो सुबह आएगी जब हमारे यहां भी बाईपास होगा और उसपर चोरी की बालू वाले डंफर नहीं बल्कि हमारी बसें चलेंगी?
- कभी तो हमारे यहां ऑटो चलेंगे और हम या हमारे बच्चे ऑटो कर के घर आया करेंगे ?
- मीट मंडी की योजना कौन बनाएगा ?
- एटीएम की जरुरत क्या छतरपुर रोड में या चंदला रोड में नहीं है ?
- रेस्ट हाउस के पास बने सुलभ काम्प्लेक्स का उद्द्घाटन कब होगा ?क्या यह सुलभ काम्प्लेक्स प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी के स्वच्छता अभियान का हिस्सा नहीं है ?
- हायर सेकंडरी स्कूल के सामने से जाने वाली टूटी फूटी सड़क जिसमें थाना ,बीआरसीसी कार्यालय ,एसडीओपी निवास एवम कार्यालय तथा एलआईसी कार्यालय स्थित है किसी को नहीं दिखती ?कौन बनवायेगा इस सड़क को जो हमारी ज़िन्दगी की आवश्यकता है ?
- पुरे लवकुशनगर में सिर्फ एक पेट्रोल पंप?
कुछ पचता नहीं न??
देखो ... गढ़ी मलहरा एवम महाराजपुर या खजुराहो राजनगर रोड़ों पर ????
बिजली के खम्बो की तरह खड़े है पेट्रोल पंप और हम लवकुशनगर के महान नगरवासी इन्तिज़ार कर रहे हैं अपने उदय का ?????
सच .... दुःख होता है ये सोच कर कि ...कौन होगा हमारा पालनहारी जो कभी हमारे नगर का उदय भी करेगा ?
बमबरबैनी माता ....
लवकुश बब्बा ....
झिन्नन के हनुमानजी ....
छोटी भवानी ,बड़ी भवानी .....
सबसे पुनः बोलना पडेगा की ...हे भगवान् हमारा उदय करो !!
No comments:
Post a Comment