Saturday, May 7, 2016

बाकी सब बकवास!

"अपनी आँखों के...
जागते सपने ही सच ;
बाकी सब बकवास!

जिससे साथ सात फेरे लिए सात जन्मों के बंधन के...
वही ख़ास ;
बाकी सब बकवास!

जिसको प्यार में भुला दिया फिर कभी न मिलने के वादे के साथ ;
वही नश्वर प्रेम और विश्वास ;
बाकी सब बकवास!

जिसके आँचल से खेल कर बड़े हुए...
वही ममत्व;
बाकी सब बकवास!

जिसके साथ लड़-झगड़ कर साथ-साथ बड़े हुए और शिकवा-शिकायतों के बीच राखी बंधवाई ... वही रक्षाबंधन ;
बाकि सब बकवास!

जिस भाई से जीवन भर मिलकर रहे...
वही भाई ;
बाकी सब बकवास!

जिस बेटे ने पिता का  बुढ़ापे में हाथ थामा.. वही पुत्र ;
बाकि सब बकवास!

जिस पिता ने पुत्र को  आभास कराया जीवन की दुश्वारियों और परछाइयों का...
वही पिता ;
बाकि सब बकवास!

और

जिस भगवान् ने कंटीले रास्तों में होंसला दिया...
वह भगवान् ;
बाकी सब बकवास! "

No comments:

Post a Comment