Saturday, August 27, 2016

आओ आज संडे मनाएं !

आओ आज किचन में घुंस कर अपने हाथों की चाय माँ पापा को पिलायें !
आओ कुछ पल कुर्सी सोफे से उतर कर ज़मीन में पैर फैला कर बैठें और अखबार पढ़ें !
आओ बाज़ार से कैंथा या टमाटर खरीद कर चटनी सिल बट्टे पर पीस कर पकोड़ी के साथ ऊँगली से चाट चाट कर खाएं !
आओ घर पर पुलाव या तिहरी बनवा कर पालथी मार कर थाली में फैला कर फूंक फूंक फूंक कर खाएं !
आओ आज माँ पापा या घर के बुजुर्ग के बालों में शेम्पू करें !
आओ किसी गाये को हरा चारा खिलाएं !
आओ किसी पुराने मित्र के मोबाइल की घंटी बजाएं !
आओ ब्लैक एंड वाइट ज़माने के कुछ नग्में गुनगुनाएं !
आओ आज संडे मनाएं !

No comments:

Post a Comment