लवकुशनगर !
बुंदेलखंड की पावन स्थली लवकुशनगर की सुरम्य पहाड़ियों में स्थित माता बम्बरबैनी के मंदिर में आज सैकड़ों भक्तजनों ने ५१ फ़ीट की चुनरी चढाई। नगर के इतिहास में पहली बार दुर्गा माता मंदिर सिंचाई विभाग चंदला रोड से शुरू हुई ये चुनरी यात्रा माता बम्बरबैनी के पहाड़ पर विराजी माता के श्री चरणों पर अर्पित हो समाप्त हुई।बैंड बाजों एवम संगीत की धुनों पर थिरकते सभी धर्मों के अनुयाइयों का जोश देखते ही बनता था। भारत माता की जय , दुर्गा माता के जयकारों के साथ साथ -"माँ जगदम्बे वीर जवानों को ऐसा वरदान दो ;कश्मीर के साथ साथ पूरा पाकिस्तान दो" जैसे जोशीले गानों ने शोभा यात्रा को अविस्मरणीय बना दिया था।
यात्रा के संयोजक भाजपा युवामोर्चा के जिला महामंत्री दीपक खरे , वरिष्ठ नेता बाबूराम सिंह , बीरेंद्र सर्राफ, संजू बाबा ,मनीष शुक्ल , महेश प्रजापति ,संदीप खरे , मयंक रिछारिया , अंकित शर्मा , शुभम बरनिया , कमलेश सिंह ,सोनू खरे ,शिवमंगल सिंह सेंगर ,श्याम स्वरुप खरे , दिनेश जड़िया ,संजय जड़िया , बीरेंद्र खरे ,धर्मेंद्र जैन एवम जयकिरण सेन समेत सैकड़ों भक्तों ने यात्रा में शामिल हो कर कार्यक्रम को सफल बनाया।अस्सी वर्षीय वरिष्ठ पार्षद श्री रामस्वरूप खरे ने भी यात्रा का स्वागत किया एवम भक्तों से कहा कि -"उनकी मुरादें भी माता के चरणों में अर्पित करना। "
महिलाओं ने कलश लेकर यात्रा को सार्थकता प्रदान की। शासकीय कर्मचारी भी बढ़ चढ़ कर माता के कार्यक्रम में जुटे रहे। पुलिस बल पर्याप्त संख्या में रहा एवम प्रभारी नगर निरीक्षक श्री जादौन के नेतृत्व में पूरी तीन किलोमीटर की यात्रा में चप्पे चप्पे पर पुलिस व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही एवम जाम की स्तिथि नहीं निर्मित होने पाई। मीडिया भी शृद्धा के साथ माता की चुनरी के साथ कदम से कदम मिला कर चलता रहा।
यात्रा में उद्दघोषक जगदीश नामदेव रहे जिन्होंने अपने जोशीले नारों एवम उदगारों से माता की चुनरी यात्रा को ऐतिहासिक बना दिया।
No comments:
Post a Comment